पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पीओके को बताया विदेशी क्षेत्र

पाकिस्तान सरकार के वकील ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पत्रकार व शायर अहमद फरहाद के अपहरण मामले की सुनवाई के दौरान पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) को विदेशी क्षेत्र बताया और कहा कि यह हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। वकील ने कहा कि अहमद को कोर्ट के सामने पेश नहीं किया जा सकता क्योंकि वह पीओके में पुलिस हिरासत में हैं।

Load More