पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को फिर से पूछताछ के लिए अपने साथ ले गया यूपी एटीएस

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) अवैध रूप से भारत आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन को मंगलवार को फिर से पूछताछ के लिए अपने साथ ले गया। इससे पहले, सोमवार को एटीएस ने दोनों से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की थी। बकौल रिपोर्ट्स, सीमा से पूछा गया कि क्या उसका भाई पाकिस्तानी सेना में है।