inshorts

पाकिस्तान से मैलवेयर अटैक में हैक किया गया मुंबई साइबर पुलिस का ईमेल अकाउंट

मुंबई साइबर पुलिस के एक सीनियर अधिकारी का ईमेल अकाउंट हैक कर महाराष्ट्र सरकार के कार्यालयों को मैलवेयर युक्त ईमेल भेजा गया है। मुंबई पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ईमेल पाकिस्तान से भेजा गया और इसका विषय था- 'मुंबई में मारा गया जम्मू-कश्मीर हमले का आतंकी'। इसमें 'इंटेलिजेंस रिपोर्ट' नामक दस्तावेज़ भी था जिसमें मैलवेयर था।