कश्मीर पर पाकिस्तान हुंडई के पोस्ट से हुए विवाद के बाद दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चोंग ई-योंग ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर को फोन कर भारतीय सरकार व लोगों को पहुंचे दुख के लिए खेद व्यक्त किया है। इसके अलावा भारत में दक्षिण कोरिया के राजदूत के समक्ष भी इसे लेकर कड़ी आपत्ति जताई गई है।