पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज़ राजा ने इंग्लैंड के पाक दौरे से हटने के बाद कहा है, "पाकिस्तान चलता रहेगा...ज़िंदा रहेगा...हमारा क्रिकेट यहां पर फले-फूलेगा।" उन्होंने कहा, "दुर्भाग्यवश वेस्टर्न ब्लॉक (के देश) इकट्ठा हो जाते हैं और फिर एक-दूसरे का समर्थन करने की कोशिश करते हैं।" इससे पहले न्यूज़ीलैंड ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था।