सिंध (पाकिस्तान) में अधिकारियों ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद करने का दावा किया है। उन्होंने बताया, कराची के बाहरी हिस्से में छापा मारकर ज़ब्त मादक पदार्थों में शामिल हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में $1.4 अरब (₹105 अरब) आंकी गई है। अधिकारी के अनुसार, बरामद मादक पदार्थों में 304 किलोग्राम हेरोइन और 500 किलोग्राम हशीश (चरस) शामिल है।