inshorts

पाकिस्तानी एजेंट्स द्वारा शिरडी की रेकी संबंधी खबरों को लेकर महाराष्ट्र पुलिस ने दी सफाई

शिरडी में पाकिस्तानी एजेंट्स द्वारा रेकी की खबरों को लेकर महाराष्ट्र पुलिस ने सफाई जारी की है। शिरडी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ अग्रवाल ने यह दावा खारिज किया है कि आतंकवादी 14 फरवरी (पुलवामा हमले की बरसी) को शिरडी में हमले की साज़िश रच रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी रेकी के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।