पाकिस्तानी कैदी की रिहाई की मांग को लेकर अमेरिका में शख्स ने कई लोगों को बनाया बंधक

पाकिस्तानी वैज्ञानिक आफिया सिद्दीकी की रिहाई की मांग को लेकर एक अज्ञात शख्स ने टेक्सस (अमेरिका) स्थित एक यहूदी धर्म स्थल में शनिवार को कई लोगों को बंधक बना लिया। हालांकि, अब सभी बंधकों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया है। आफिया को अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिक के हत्या के प्रयास में 86 वर्ष करावास की सज़ा हुई है।