पाकिस्तानी को संवेदनशील दस्तावेज़ भेजने को लेकर पटना से गिरफ्तार हुआ सैन्य अधिकारी

पाकिस्तान के व्यक्ति को अपनी आर्मी यूनिट के संवेदनशील दस्तावेज़ भेजने को लेकर एक सैन्य अधिकारी को दानापुर (पटना) से गिरफ्तार किया गया है। एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया, "अधिकारी ने पाकिस्तान के व्यक्ति को संवेदनशील दस्तावेज़ भेजने की बात स्वीकारी है...सरकारी गोपनीयता कानून के तहत अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है...जांच शुरू कर दी गई है।"