पाकिस्तानी रोहित को कोहली से बेहतर मानते हैं, उन्हें 'भारत का इंज़माम' कहा जाता है: अख्तर

पूर्व पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने 'ज़ी न्यूज़' से कहा है कि पाकिस्तान में लोग भारतीय क्रिकेटर्स को काफी पसंद करते हैं और खुले तौर पर उनके खेल की सराहना करते हैं। शोएब ने कहा, "पाकिस्तान के लोग रोहित शर्मा को विराट कोहली से बेहतर खिलाड़ी मानते हैं। यहां के लोग उन्हें 'भारत का इंज़माम' कहते हैं।"