पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे विधायकों को धमकी भरे कॉल करने वाले लोग: हरियाणा पुलिस
हरियाणा पुलिस के अनुसार, राज्य के कुछ विधायकों को धमकी भरे कॉल करने वाले आरोपी अपने पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे। जांच में पता चला कि आरोपियों ने बीते 8-महीनों में 727 बैंक खातों से कथित तौर पर ₹2.7 करोड़ का लेनदेन किया। पुलिस को गिरफ्तार हुए 7 आरोपियों के पास से विदेश से संचालित 18 वर्चुअल नंबर मिले।