भारतीय बल्लेबाज़ शुबमन गिल द्वारा सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ने के बाद पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर युवराज सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया, "बहुत अच्छा खेले गिल, पहले शतक के लिए बधाई।" उनके ट्वीट पर ऋषभ पंत ने मज़ाक में कमेंट किया, "पाजी ऐसा क्या समझाया इसको, मान ही नहीं रहा।"