पात्रा चॉल ज़मीन घोटाला मामले में सोमवार को शिवसेना सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत विशेष पीएमएलए कोर्ट ने 3 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी। वहीं, राउत की ज़मानत याचिका पर कोर्ट 21 सितंबर को सुनवाई करेगा। ईडी ने राउत को पात्रा चॉल के पुनर्विकास परियोजना से जुड़े कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में 1 अगस्त को गिरफ्तार किया था।