तिरुपति (आंध्र प्रदेश) में शनिवार को एक जलमग्न रेलवे अंडरपास में एक कार डूब जाने से उसमें सवार नवविवाहित महिला की मौत हो गई। घटना के समय वह पूरे परिवार के साथ सफर कर रही थी। विधायक भूमन करुणाकर रेड्डी ने कहा, "भारी बारिश के बाद यह दुखद घटना हुई...जलमग्न अंडरपास...से निकलने के ड्राइवर के गलत फैसले से हादसा हुआ।"