पापा जानते थे कि मैं शराब पीता हूं: पुणे में पोर्शा से 2 लोगों की जान लेने वाला नाबालिग
पुणे (महाराष्ट्र) में तेज़ रफ्तार पोर्शा कार से बाइक को टक्कर मारकर 2 लोगों की जान लेने वाले 17-वर्षीय लड़के ने कहा है कि घटना से पहले उसके पिता को पता था कि वह शराब पीता है। लड़के ने पुलिस को बताया कि उसके पिता को मालूम था कि उसके पास लाइसेंस नहीं है, फिर उन्होंने उसे कार दे दी।