पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन के कारण अब तक मलबे में 300 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है। पापुआ न्यू गिनी मीडिया के अनुसार, मलबे में कम-से-कम 1,182 घर भी दब गए हैं। वहीं, पोर्ट मोरेस्बी स्थित संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक मलबे से 4 शव निकाले गए हैं।