पायलट की तबीयत बिगड़ने के बाद महिला यात्री ने यूएस में की छोटे विमान की क्रैश लैंडिंग

अमेरिका में शनिवार को एक छोटे विमान के पायलट की तबीयत बिगड़ने के बाद एक महिला यात्री ने विमान का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया और मैसाचुसेट्स के एक आइलैंड पर उसकी क्रैश लैंडिंग की। बकौल पुलिस, क्रैश लैंडिंग के कारण एयरक्राफ्ट का एक विंग टूट गया। 79-वर्षीय पायलट को गंभीर अवस्था में एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया।