पायलट ने अमेरिका में कथित तौर पर चुराया विमान, वॉलमार्ट स्टोर में क्रैश करने की दी धमकी

टुपेलो (अमेरिका) में एक पायलट ने कथित तौर पर विमान चुराकर उसे वॉलमार्ट स्टोर में क्रैश करने की धमकी दी है। पुलिस ने इमारतें खाली कराकर नागरिकों को इलाके से दूर रहने को कहा है और इलाके में आपातकालीन सेवाएं अलर्ट पर हैं। ट्विटर यूज़र्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो में विमान घरों के ऊपर चक्कर लगाता दिख रहा है।