महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के निधन के बारे में फ्लाइट के बीच में घोषणा करने वाले ब्रिटिश एयरवेज़ के पायलट का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर उतरने से 40 मिनट पहले पायलट ने कहा, "महारानी का आज निधन हो गया...मैंने सोचा कि इस समय मुझे कम-से-कम आपको बता देना चाहिए...मुझे पता है...कई लोगों को दुख पहुंचेगा।"