'पारदर्शी' ड्रेस में महिला की कांस्य प्रतिमा का इटली के पूर्व पीएम ने किया अनावरण, हुई आलोचना

इटली के पूर्व प्रधानमंत्री ज्यूसेपी कोंटे द्वारा 'पारदर्शी' ड्रेस पहनी एक महिला की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किए जाने के बाद लोगों ने उनकी आलोचना की है। इटली की नेता लॉरा बोल्ड्रिनी ने कहा, "संस्थाएं महिला के प्रतिनिधित्व को कामुक शरीर के तौर पर कैसे स्वीकार कर सकती हैं।" यह प्रतिमा 19वीं सदी की एक कविता से प्रेरित है।