टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) में 25-वर्षीय एक महिला ने अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला ने पारिवारिक कलह के कारण यह कदम उठाया। बकौल पुलिस, केस दर्ज कर लिया गया है और सभी ऐंगल से मामले की जांच चल रही है।