अजमेर (राजस्थान) के गीगलपुरा गोला गांव में 32-वर्षीय मतिया नामक महिला शुक्रवार रात पारिवारिक कलह के चलते अपने 4 बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। पुलिस ने बताया कि महिला को ग्रामीणों के सहयोग से बचा लिया गया लेकिन उसके चारों बच्चों 4-वर्षीय कोमल, 3-वर्षीय रिंकू, 22 माह के राजवीर व 1 माह के देवराज की मौत हो गई।