आरसीबी के ऑल-राउंडर हर्षल पटेल ने परिवार में एक सदस्य की मौत के बाद आईपीएल का बायो-बबल छोड़ दिया है। पीटीआई के मुताबिक, शनिवार रात मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद इस बारे में पता चलने के बाद हर्षल बायो-बबल से बाहर निकल गए। आरसीबी के अगले मैच से पहले हर्षल बायो-बबल में शामिल हो सकते हैं।