राजस्थान रॉयल्स के रविचंद्रन अश्विन आईपीएल इतिहास में रिटायर्ड आउट होने वाले पहले बल्लेबाज़ बने हैं। नियमानुसार, यदि बल्लेबाज़ अंपायर की अनुमति के बिना रिटायर हो जाए और उसने अपनी पारी दोबारा शुरू करने के लिए विपक्षी कप्तान की सहमति न ली हो तो वह रिटायर्ड आउट माना जाएगा। बल्लेबाज़ी औसत की गणना के लिए इसे डिसमिसल माना जाता है।