पार्किंग के अभाव में 1 फ्लैट मालिक को 4-5 कारें रखने की इजाज़त नहीं होनी चाहिए: बॉम्बे एचसी
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पार्किंग की समस्या को लेकर एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा है कि आवासीय सोसायटी में एक फ्लैट के मालिक परिवार को वाहन पार्किंग के अभाव में 4-5 कारें रखने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। बतौर हाईकोर्ट, सिर्फ खरीदने की क्षमता होने के कारण एक परिवार को 4-5 कारें रखने की अनुमति देना गलत है।