इंदौर (मध्य प्रदेश) में सब्ज़ी बेचने वाली महिला और उसके बेटे को पीटते कुछ लोगों का वीडियो सामने आया है। चश्मदीदों के मुताबिक, महिला ने डॉक्टर से उसकी ठेले के सामने खड़ी कार हटाने को कहा था जिसके बाद दोनों की कहासुनी हो गई। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने क्लीनिक के कर्मचारियों को बुलाकर उनकी पिटाई कराई।