पार्टी में डांस करते वक्त यूपी में बेहोश होकर गिरा 45-वर्षीय शख्स, हुई मौत; सामने आया वीडियो

उत्तर प्रदेश के बरेली में अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में डांस करते वक्त बेहोश होकर गिरे 45-वर्षीय प्रभात प्रेमी नामक एक शख्स की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स हैं कि प्रभात को हार्ट अटैक आया था और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभात के आखिरी पल का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है।