पालतू कुत्ते को 'कुत्ता' कहने पर मुंबई में शख्स ने 60 वर्षीय व्यक्ति से की मारपीट
मुंबई (महाराष्ट्र) में अपने पालतू कुत्ते को 'कुत्ता' कहे जाने से नाराज़ एक 25 वर्षीय शख्स ने कथित तौर पर 60 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक के साथ मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसे कुत्ते का नाम 'लूसी' बोलने को कहा और ऑटो रिक्शा पर लात मारना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।