पिछले साल एक बीमारी के कारण अपने पालतू कुत्ते को खोने वाली वडोदरा (गुजरात) की गरिमा मालवंकर ने चिड़ियाघर में एक तेंदुए को गोद लिया है। गरिमा ने टीओआई से कहा, "प्लूटो (कुत्ते) के मरने के बाद मैं उसकी याद में कुछ खास करना चाहती थी...इसलिए उसके जन्मदिन (24 जून) पर एक जानवर को गोद लेने का फैसला किया।"