पालतू कुत्ते ने गुरुग्राम में महिला पर किया हमला, पिता को भी पहले काटा था
गुरुग्राम (हरियाणा) में एक महिला पर पड़ोसी के जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते ने हमला कर उसके मुंह व हाथ पर काट लिया। महिला ने बताया कि वह इलाके में अपनी सहेली की शादी के कार्ड बांट रही थी जब कुत्ते ने उस पर हमला किया। बकौल महिला, कुत्ता इससे पहले उसके पिता को भी काट चुका है।