रोहित शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल पूरे करने पर गुरुवार को नोट शेयर कर फैन्स को शुक्रिया कहा। 23 जून, 2007 को भारत के लिए डेब्यू करने वाले शर्मा ने लिखा, "मेरी पसंदीदा जर्सी में 15 साल। क्या शानदार सफर रहा है।" पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर युवराज सिंह ने उनके पोस्ट पर कहा, "पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।"