पिछले 10 दिनों में आईआईएम अहमदाबाद के 67 छात्र हुए कोविड-19 से संक्रमित

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद (गुजरात) में पिछले 10 दिनों में कैंपस में 67 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। वहीं, गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 6,097 मामले सामने आए व 2 की मौत हुई और इसके साथ ही 1,539 लोग ठीक हुए। राज्य में कुल 10,130 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।