इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति संगीता श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय द्वारा अलग-अलग कोर्स की फीस में 400% की वृद्धि को सही ठहराया है। उन्होंने कहा, "पिछले 110 साल से इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रति माह फीस ₹12 है...बिजली बिल और अन्य रखरखाव का खर्च उठाने के लिए कई साल पहले ही फीस बढ़ाई जानी थी।" छात्र फीस वृद्धि का विरोध कर रहे हैं।