पिछले 2 शैक्षणिक सत्रों में देशभर के आईआईटी में 10,780 सीटें खाली रहीं: सरकार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि पिछले दो शैक्षणिक सत्रों में देशभर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल 10,780 सीटें खाली रहीं। उन्होंने बताया कि 2020-21 में आईआईटी में 5,484 सीटें खाली रहीं जबकि 2021-22 में 5,296 सीटें खाली रहीं। बकौल मंत्री, इन 10,780 सीटों में 3,631 पीएचडी सीटें थीं।