पिछले 24 घंटों में भारत में बिहार के मोतिहारी (एक्यूआई 428) में वायु की गुणवत्ता 'गंभीर' दर्ज हुई जबकि 18 शहरों में वायु की गुणवत्ता बेहद खराब (एक्यूआई 300-400) रही। इन 18 शहरों में शीर्ष पर फरीदाबाद (एक्यूआई 377) रहा। सूची में दरभंगा, बहादुरगढ़, भिवाड़ी, चरखी दादरी, दिल्ली, दुर्गापुर, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम, हिसार, जींद, मेरठ, नोएडा, पटना और अन्य शामिल हैं।