पिछले 3 साल में जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की 223 कोशिशें हुईं, 2021 में मारे गए 12 घुसपैठिए

केंद्र सरकार ने लोकसभा में बताया है कि 2019 से 2021 के दौरान जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से घुसपैठ की 223 कोशिशें हुईं। सरकार ने बताया कि 2019 में 138, 2020 में 51 और 2021 में 34 घुसपैठ की कोशिशें हुईं। बकौल सरकार, 2021 में सीमा पर 12 घुसपैठिए मारे गए और कोई भी घुसपैठिया गिरफ्तार नहीं किया गया।