सरकार ने बुधवार को बताया कि पिछले तीन सालों में 18,000 भारतीय गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) को विदेशी धन के रूप में ₹49,000 करोड़ मिले हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया, "वर्ष 2017-18 में विभिन्न गैर सरकारी संगठनों को ₹16,940.58 करोड़, वर्ष 2018-19 में ₹16,525.73 करोड़ और 2019-20 में ₹15,853.94 करोड़ मिले।"