पिछले 5 आईपीएल ऑक्शन में कुल 414 खिलाड़ी खरीदे गए थे जिन पर कुल ₹915.25 करोड़ खर्च हुए थे। आईपीएल 2021 की नीलामी में 57 खिलाड़ियों की खरीद पर कुल ₹145.3 करोड़ खर्च किए गए थे। 2018 में हुए पिछले मेगा ऑक्शन में कुल 169 खिलाड़ी ₹431.7 करोड़ में बिके थे। आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन 12-13 फरवरी को होगा।