मैनचेस्टर यूनाइटेड ने पिछले 5 मैचों में से 4 में हार के बाद मैनेजर सोलस्कर को बर्खास्त किया

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने प्रीमियर लीग के अपने पिछले 5 मैचों में 4 हार के बाद मैनेजर ओले गुनार सोलस्कर को बर्खास्त कर दिया है। क्लब ने कहा, "ओले मैनचेस्टर यूनाइटेड में हमेशा लेजेंड रहेंगे और हमें यह कठिन निर्णय लेने के लिए दुख है।" क्लब ने आगे कहा कि माइकल कैरिक आगामी मैचों के लिए सोलस्कर का पद संभालेंगे।