पिछले 5 वर्षों में लगभग 2 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गई: केंद्र

केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने संसद में बताया कि बीते 5 वर्षों में केंद्र ने लगभग 2 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी है। बकौल मंत्री, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 1,85,734 भर्तियों के लिए विज्ञापन निकाले थे और 1,74,744 नियुक्तियां कीं। वहीं, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 27,764 भर्तियों के विज्ञापन निकाले और 24,836 नियुक्तियां कीं।