inshorts

पिछले 5 सालों में 4,844 विदेशियों को दी गई भारतीय नागरिकता: लोकसभा में सरकार

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि पिछले पांच सालों में 4,844 विदेशियों को भारत की नागरिकता दी गई। उन्होंने बताया कि 2021 में 1,773, 2020 में 639, 2019 में 987 विदेशियों को भारतीय नागरिकता दी गई। बकौल राय, 2018 में 628 विदेशियों को और 2017 में 817 विदेशियों को भारतीय नागरिकता दी गई है।