न्यूज़ीलैंड की सबसे बड़ी झील के नीचे 700 हल्के भूकंप की जानकारी मिलने के बाद झील के नीचे स्थित तौपो ज्वालामुखी के लिए अलर्ट का स्तर मंगलवार को शून्य से बढ़ाकर एक कर दिया गया। यह ज्वालामुखी साल 1800 में फटा था जो पिछले 5000 साल का सबसे बड़ा ज्वालामुखी विस्फोट था। पहली बार इसका अलर्ट स्तर बढ़ाया गया है।