पिछले 6 दिन से डाउन है दिल्ली के एम्स का सर्वर, हैकरों ने कथित तौर पर मांगे ₹200 करोड़

पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि दिल्ली स्थित एम्स के सर्वर पर हमला करने वाले हैकरों ने क्रिप्टोकरेंसी में करीब ₹200 करोड़ की मांग की है। पिछले हफ्ते किए गए इस हमले में करीब 3-4 करोड़ मरीज़ों का डेटा हैक होने का खतरा है। इस हमले के बाद 6 दिन से एम्स (दिल्ली) का सर्वर डाउन है।