पिछले 6 साल में इलाज के लिए भारत पहुंचा हर दूसरा विदेशी नागरिक बांग्लादेशी था: आरटीआई

आरटीआई कानून के तहत मिली जानकारी के अनुसार, 2016-2021 के बीच इलाज कराने के लिए भारत आने वाले कुल 27.47 लाख विदेशी नागरिकों में 52.5% बांग्लादेशी थे। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 6-वर्ष में बांग्लादेश के अलावा इलाज के लिए मालदीव, अफगानिस्तान, इराक, ओमान और यमन के नागरिक बड़ी संख्या में भारत आए। 2019 में सर्वाधिक 4.01 लाख बांग्लादेशी भारत आए।