पिछले 8 वर्षों में 100 गुना बढ़कर 5300 से अधिक हुए बायोटेक स्टार्टअप: केंद्र सरकार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि 2014 में देश में 52 बायोटेक स्टार्टअप थे जो 2022 में 100 गुना बढ़कर 5300 से अधिक हो गए हैं। सिंह ने बताया कि अकेले 2021 में कुल 1,128 बायोटेक स्टार्टअप्स की स्थापना हुई। बकौल सिंह, बायोटेक स्टार्टअप्स के माध्यम से अब तक 25,000 से अधिक नौकरियों का सृजन हुआ है।