पिछले टी20 विश्व कप की तुलना में टी20I में किन बल्लेबाज़ों की रैंकिंग सबसे ज़्यादा बढ़ी?
टी20 विश्व कप 2022 तक डेब्यू न करने वाले भारत के यशस्वी जायसवाल व रिंकू सिंह और माइकल लेविट (नीदरलैंड्स) टी20I क्रिकेट में बल्लेबाज़ों की रैंकिंग्स में क्रमश: छठे, 32वें और 38वें स्थान पर हैं। पिछले टी20 विश्व कप तक 587वें रैंक पर रहे ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) 16वें जबकि 139वें स्थान पर रहे फिल सॉल्ट (इंग्लैंड) दूसरे स्थान पर हैं।