नक्सलियों ने पत्नी की गुहार के बाद बीजापुर (छत्तीसगढ़) ज़िले से अगवा किए गए सब-इंजीनियर को बुधवार को रिहा कर दिया। इससे पहले नक्सलियों ने सब-इंजीनियर के साथ अगवा किए गए चपरासी को 12 नवंबर को छोड़ दिया था। गौरतलब है, एक निर्माणाधीन सड़क का जायज़ा लेने के दौरान 11 नवंबर को सब-इंजीनियर व चपरासी का अपहरण किया गया था।