पिज़्ज़ा मंगाने के दौरान गंवाए पैसे वापस पाने की कोशिश में महिला ने गंवाए ₹11 लाख
मुंबई की एक बुज़ुर्ग महिला ड्राई फ्रूट्स व पिज़्ज़ा ऑर्डर करने के दौरान गंवाए पैसे वापस पाने की कोशिश करते वक्त कथित तौर पर ₹11 लाख से अधिक की ठगी की शिकार हो गई। वृद्धा ने पैसे वापसी के लिए गूगल पर मिले एक नंबर पर कॉल किया था। जालसाज़ ने रिकवरी का आश्वासन देकर उनसे एक ऐप डाउनलोड करवाया।