पिटबुल ने यूपी में गाय पर हमला कर जकड़ा उसका जबड़ा, रॉड से मार-मारकर गाय को छुड़ाया गया

कानपुर (उत्तर प्रदेश) में एक पिटबुल डॉग ने गाय पर हमला कर उसका जबड़ा जकड़ लिया जिसके बाद कुत्ते के मालिक और अन्य लोगों ने लाठी व लोहे की रॉड की मदद से गाय को पिटबुल के चंगुल से छुड़ाया। बकौल रिपोर्ट्स, यह कुत्ता पहले भी गाय पर हमला कर चुका है। पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है।