inshorts

विवाद के चलते पिटाई के बाद युवती की आंखों में एमपी में डाला गया तेज़ाब, 2 अरेस्ट

मध्य प्रदेश के पन्ना ज़िले में कुछ लोगों द्वारा एक 21-वर्षीय युवती की पिटाई के बाद उसकी आंखों में तेज़ाब डालने का मामला सामने आया है। बतौर रिपोर्ट्स, आरोपियों का युवती और उसके भाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।